विश्व पर्यावरण दिवस पर दौड़ा जोधपुर प्रभारी मंत्री ने दिलाया संकल्प

  • रन फॉर एनवायरनमेंट
  • प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर बढ़े कदम

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर दौड़ा जोधपुर प्रभारी मंत्री ने दिलाया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन,राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (जोधपुर-शहर) एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। यह दौड़ प्रातः संवित सर्कल (स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के पास) से प्रारंभ होकर एमबीएम विश्वविद्यालय परिसर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (जोधपुर- शहर) की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

पर्यावरण संरक्षण के नारों ने जगाई जन चेतना की अलख
पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ जनजागरण का संदेश दिया। एमबीएम विश्वविद्यालय में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति हों संकल्पित
अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी,ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें
क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने इस वर्ष की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें,पर चर्चा करते हुए सभी को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूरी बनाने का आग्रह किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को कपड़े से बने थैले एवं पौधे वितरित किए गए। सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

जल नहीं होगा तो कल नहीं होगा-दिलावर

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.धीरज कुमार सिंह,नगर निगम (उत्तर- दक्षिण) आयुक्त सिद्धार्थ पलाचीनामी,एमबीएम विश्वविद्यालय कुलपति अजय शर्मा,सीसीएफ आरके जैन,सीएफ आशुतोष, डीएफओ मोहित गुप्ता,लघु उद्योग भारती अध्यक्ष घनश्याम ओझा, तथा प्रोफेसर एसके सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026