जोधपुर: मनरेगा कार्य समय में हुआ बदलाव

  • मनरेगा कार्य अब सुबह 5:30 से दोपहर 12:30 तक

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मनरेगा कार्य समय में हुआ बदलाव। राजस्थान में बढ़ती गर्मी और तापमान की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों के लिए कार्य समय में परिवर्तन किया गया है। यह निर्णय आयुक्त,ईजीएस,जयपुर के निर्देशानुसार लिया गया है,जिसकी जानकारी अति.जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.धीरज कुमार सिंह द्वारा दी गई।

डॉ.सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार,जोधपुर जिले में मनरेगा के कार्य अब प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कराए जाएंगे। इस अवधि में विश्राम काल (ब्रेक) नहीं रखा जाएगा,ताकि श्रमिक अत्यधिक गर्मी से पूर्व अपना कार्य संपन्न कर सकें। यह नई समय-सारणी 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

पानी चोरी के आरोप में दस लोग गिरफ्तार

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.सिंह ने यह भी बताया कि यदि किसी श्रमिक समूह द्वारा पूर्व निर्धारित कार्य (टास्क) समय से पहले पूर्ण कर लिया जाता है,तो वे मैट के पास मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में कार्य की माप दर्ज करवाकर,समूह प्रमुख के हस्ताक्षर के पश्चात अनुमति प्राप्त कर कार्यस्थल को 11 बजे के बाद छोड़ सकते हैं।

इस संबंध में समस्त विकास अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं,जिससे नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026