Doordrishti News Logo

पानी चोरी के आरोप में दस लोग गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),पानी चोरी के आरोप में दस लोग गिरफ्तार।
कमिश्ररेट की विवेक विहार पुलिस ने पानी चोरी के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप सिंह खदाव ने बताया कि गत वर्ष 24 अक्टूबर को जेइएन सुरेश प्रजापत की तरफ से पानी चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। उनके अनुसार कुड़ी हैड वर्क- सालावास हैड वर्क के बीच पानी चोरी की जा रही थी,पानी चोर टैंकरों में पानी चुराकर ले जा रहे थे।

जोधपुर: भगत की कोठी-दानापुर समर वीकली स्पेशल बुधवार को

थानाधिकारी खदाव ने बताया कि प्रकरण की जांच में अब दस आरोपियों सालावास निवासी पर्वतसिंह राजपुरोहित उर्फ दिनेश सिंह पुत्र रूपसिंह,ओमप्रकाश पुत्र चिमनसिंह माली,ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल माली,दिनेश पुत्र शंभूराम, दिनेश पुत्र जोधसिंह,कुनाराम पुत्र मूलाराम,पुखराज पुत्र नारायण राम, संतोषराज पुत्र लिखमाराम, भीमाराम पुत्र ओगडऱाम एवं उसके भाई गोपराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम में एएसआई ओमप्रकाश,कांस्टेबल रामकेश,दानाराम,सुरेश आदि शामिल थे।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026