जोधपुर: भगत की कोठी-दानापुर समर वीकली स्पेशल बुधवार को

  • जयपुर के रास्ते 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को होगी संचालित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: भगत की कोठी-दानापुर समर वीकली स्पेशल बुधवार को। ग्रीष्मावकाश में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा प्रारंभ की गई भगत की कोठी-दानापुर समर होली डे वीकली स्पेशल बुधवार को भगत की कोठी से रवाना होगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को देखते हुए भगत की कोठी से दानापुर रेलवे स्टेशनों के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन सातवें ट्रिप के लिए 4 जून को प्रस्थान करेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04813, भगत की कोठी-दानापुर समर होली डे वीकली स्पेशल बुधवार को सायं 5.20 बजे प्रस्थान कर जयपुर के रास्ते गरुवार सायं 5.15 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में ट्रेन 04814,दानापुर से गुरुवार सायं 6.45 बजे प्रस्थान कर शनिवार रात्रि 1 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। ट्रेन भगत की कोठी से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार तथा दानापुर से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को उपरोक्त समयानुसार संचालित की जाएगी। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा, जयपुर,गांधीनगर जयपुर ,दौसा, बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर,प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026