Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, महिला ने लगाया फंदा

जोधपुर(डीडीन्यूज),संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत,महिला ने लगाया फंदा।शहर के बासनी ट्रांसपोर्ट नगर में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी अचानक तबीयत खराब होना बताया गया।

मंडोर क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किए है और शव परिजन को सुुपुर्द किए। बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: जम्मू कश्मीर के कठुवा निवासी 49 वर्षीय काकाराम यहां बासनी औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर में किराए के कमरे पर रहता था। 25 मई को उसकी अचानक तबीयत बिगडऩे पर एम्स चिकित्सालय ले जाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।

आवारा पशुओं को पकड़ने गए दस्ते से अभद्र व्यवहार,राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

उसके पुत्र अर्जुनसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरी तरफ मंडोर पुलिस ने बताया कि बनावता का बेरा चेनपुरा की रहने वाली 47 वर्षीय संगीता पत्नी प्रेमसिंह ने अपने घर में फंदा लगा लिया।

परिजन को पता लगने पर उसे फँदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसने आत्महत्या किस कारण की इसका खुलासा नहीं हो पाया। इस बारे में उसके जेठ प्रकाश माली की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।