Doordrishti News Logo

देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार। शहर की बोरानाडा पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया। उससे अब इस संबंध में पड़ताल की जा रही है।

पाकिस्तानी सेना: एक ऐसा सैन्यबल जो लड़ नहीं सकता

बोरानाडा थाने के एएसआई दमाराम ने बताया कि पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही थी। तब ईपीआईपी सर्किल के निकट एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास तलाशी लिए जाने पर देशी कट्टा मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी जानादेसर झंवर निवासी भानूप्रताप पुत्र झुंजा राम देवासी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

 

Related posts: