Doordrishti News Logo

जोधपुर, वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व प्रतिरक्षा के लिए लगाए जा रहे टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अब कई संस्थाएं आगे आ गई है। शहर में कई स्थानों पर स्वयंसेवी व अन्य संस्थाओं के सहयोग से कोरोना टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में 45 और उससे अधिक की उम्र वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है।

Camps started at many places for corona vaccination

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की तरफ से आज वकीलों के लिए कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के हॉल में आयोजित शिविर में कई अधिवक्ताओं ने कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाए। वहीं महावीर कॉम्पलेक्स में भी आज से तीन दिवसीय टीकाकरण शिविर शुरू हुआ।

जोधपुर नगर निगम दक्षिण के वार्ड सं. 53 के पार्षद प्रकाश जैन ने बताया कि महावीर कॉम्पलेक्स में 11 अप्रेल तक सुबह 9 से सांय 4 बजे तक नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगे इस हेतु वार्ड व क्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तरह जागरूक युवा फोर्स जालप मोहल्ला द्वारा कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं वार्ड नंबर 39 में बंजारा समाज के नोहरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निगम उत्तर आयुक्त डॉ. अमित यादव ने निरीक्षण किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026