अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की टंकण गति परीक्षा 14 को

जोधपुर(डीडीन्यूज),अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की टंकण गति परीक्षा 14 को। जिला स्तर पर आयोजित अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की कंप्यूटर पर टंकण गति परीक्षा बुधवार 14 मई को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें – पीपाड़ शहर के वार्ड 30 के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

सदस्य सचिव (अनुकम्पा नियुक्ति टंकण परीक्षा) एवं एसीपी (उपनिदेशक),सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जोधपुर ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर अपना मूल प्रवेश पत्र,एक फोटो युक्त पहचान पत्र यथा आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,पेन कार्ड,ड्राईविंग लाइसेन्स, आदि में से एक एवं नीला बॉल पेन साथ लेकर आएं। इनके अलावा कोई साम्रगी परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर नहीं आएं।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी द्वारा किसी अनुचित साधनों का उपयोग एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा पारित नियमों के अनुसार दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा परीक्षा से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी के लिए,परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से जिले की वेबसाइट www.jodhpur.rajasthan.gov.in का अवलोकन करते रहें।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026