Doordrishti News Logo

ऑटो चालक सहित एक अन्य गिरफ्तार,जेल भेजा

– ठेके से शराब लेकर पीने का मामला
– युवक से सोने की अंगूठी और रुपए चुरा ले गए थे

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऑटो चालक सहित एक अन्य गिरफ्तार,जेल भेजा। शहर के आखलिया चौराहा के पास में एक शराब ठेके से शराब लेने के बाद युवक ने जमकर शराब पी थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह अर्धबेहोश हो गया। वह पास में ही सो गया। इस पर एक ऑटा चालक और दो लोगों ने उसकी मदद के बहाने पास में ही एक खाली प्लॉट पर ले जाकर लिटाया। मगर जब होश आया तो पता लगा कि जेब से नगदी और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी गायब है।

जमीन के नीचे छुपा कर रखा 153.700 किलो अवैध डोडा पोस्ट जब्त

घटना 20 अप्रेल रात की है। 21 को नशा उतरने के बाद पीडि़त युवक प्रतापनगर थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस प्रकरण में ऑटो चालक और एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। इनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। उसके शीघ्र पकडऩे जाने की संभावना जताई गई है।

प्रतापनगर थाने की एएसआई भजनीराम ने बताया कि खेमे का कुआं पाल रोड निवासी एक युवक ने यह रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह 20 अप्रेल की रात 7-8 बजे के आस पास आखलिया चौराहा पर एक शराब ठेके पर आया था। जहां से शराब लेकर पी थी। शराब की मात्रा ज्यादा होनेे पर वह बेहोशी की स्थिति में आ गया था। इसके बाद वह पास में ही एक स्थान पर लेट गया था। वह अर्धबेहोशी हालत में था तब पास में एक ऑटो चालक और उसके एक दो साथियों ने मिलकर नजदीक के खाली प्लॉट पर उसे लिटाने के बहाने लेकर गए, ताकि वह आराम कर सके।

पहलगाम हमले के दोषियों को दिया जाएगा कठोरतम जवाब-प्रधानमंत्री

जब उसे होश आया तो पता लगा कि उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और जेब के पर्स से आठ दस हजार रुपए गायब थे। वह डर के मारे रात को पुलिस के पास नहीं आया। अगले दिन 21 अप्रैल को थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। एएसआई भजनीराम ने बताया कि वह ऑटो चालक अयान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण में अब दूसरे आरोपी वार्ड नंबर 19 निवासी अकबर पुत्र आजम हुसैन को पकड़ा गया है।
दोनों को न्यायिक अभिरक्षा मेें भिजवाया गया है। सोने की अंगूठी को बरामद किया गया है। तीसरे साथी की तलाश जारी है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts: