Prof Chandan Singh became the Principal of Post Graduate Institute of Ayurveda

प्रो चंदनसिंह बने पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद के प्राचार्य

–  3 वर्ष तक का रहेगा कार्यकाल
–  पदभार किया ग्रहण

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रो चंदनसिंह बने पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद के प्राचार्य। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद,जोधपुर में स्नातकोत्तर द्रव्यगुण विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर चंदन सिंह ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।

इस वर्ष हेल्थ कोर्सेज में प्रवेश परीक्षा से

प्रोफेसर चंदन सिंह का कार्यकाल 3 वर्ष तक रहेगा। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा का 3 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात प्रोफेसर चंदन सिंह को प्राचार्य नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति,पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर गोविंद सहाय शुक्ल,पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा,परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल एवं पीएचडी डीन रिसर्च प्रोफेसर देवेंद्र सिंह चाहर सहित विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित थे।

कार्यभार ग्रहण समारोह में कुलपति प्रजापति ने नए प्राचार्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रोफेसर चंदन सिंह के नेतृत्व में संस्थान नए आयाम स्थापित करेगा। उनका अनुभव,दूरदृष्टि और कार्य के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत होगा।

उचियारड़ा संविधान बचाओ अभियान के पाली समन्वयक नियुक्त

नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्थान की गरिमा और गुणवत्ता बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। छात्रों के सर्वांगीण विकास और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। संकाय सदस्यों के सहयोग से संस्थान को देश के श्रेष्ठ आयुर्वेद शिक्षण संस्थानों में अग्रणी बनाना मुख्य उद्देश्य रहेगा।
प्राचार्य होम्योपैथी महाविद्यालय डॉ गौरव नागर सहित समस्त संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों,छात्र, छात्राओं ने प्रोफेसर चंदन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाइयाँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

अपने मित्रों,परिचितों को बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार-प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026