ट्रेन की पैंट्रीकारों में गुणवत्ता और स्वच्छता के निर्देश

-जोधपुर मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पैंट्रीकारों में स्वच्छता मानकों की गहन जांच
-निर्धारित दरों में ही खाद्य वस्तुओं की बिक्री की हिदायत

जोधपुर(डीडीन्यूज),ट्रेन की पैंट्रीकारों में गुणवत्ता और स्वच्छता के निर्देश।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को ट्रेनों में यात्रियों की खानपान सुविधा से जुड़ी पैंट्रीकारों का निरीक्षण किया गया।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्टेशन पर साफ सफाई के साथ-साथ मूलभूत यात्री सुविधाओं की निरंतर जांच और विशेषकर खानपान इकाइयों की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जा रही है।

विदेशी झंडे के पोस्टर पर जूतों के निशान,पांच लड़कों को किया दस्तयाब

उन्होंने ट्रेनों अथवा स्टेशनों पर गर्मियों में फूड स्टॉल धारकों और ट्रेनों की पैंट्रीकार संचालकों को स्वच्छता के सभी मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश देते हुए हिदायत दी कि निर्धारित मापदंड पूरे नही करने और स्वच्छता के निर्धारत मापदंडों का उल्लंघन करने वाले स्टॉल संचालकों पर जुर्माना भी किया जा सकता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को ट्रेनों की पैंट्रीकारों में स्वच्छता की स्थिति जांची गई। इसके तहत ट्रेन 16507, जोधपुर-बेंगलुरु तथा 20814, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस में वाणिज्य विभाग की ओर से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ रेल नीर की उपलब्धता, इसके बनने व उपयोग की तिथि, कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता,कार्यरत पर्यवेक्षक तथा कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट,परिचय-पत्र व सुरक्षा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता जांची गई।

भीषण गर्मी के मद्देनजर 1से 8 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तन

कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक:-
निरीक्षण के दौरान वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों ने पेंट्रीकार के कर्मचारियों को खाद्य वस्तुओं की बेहतर गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने,खाना तैयार करने के मानकों की पालना और रेलवे द्वारा निर्धारित दरों में ही बेचने तथा ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए और लंबे सफर के दौरान दिन में अनेक बार पैंट्रीकार में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025