सेवानिवृत डाक्टरों को समारोह पूर्वक दी विदाई

डॉ.जैन डॉ.भाटी व डॉ. व्यास सेवानिवृत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवानिवृत डाक्टरों को समारोह पूर्वक दी विदाई।डॉ.महेश भाटी,डॉ.विनोद जैन व डॉ.एसपी व्यास का सेवानिवृति समारोह आरएम सीटीए द्वारा कुलगुरू डॉ.एमके आसेरी व प्रधानाचार्य व नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

डॉ.महेश भाटी अधीक्षक महात्मा गांधी चिकित्सालय के पद पर सेवायें उल्लेखनीय रही। डॉ.भाटी विभागाध्यक्ष ऑर्थोपेडिक विभग के समय विभाग ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। डॉ भाटी के शोध पत्र सैंकडों राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर मेडिकल कॉलेज की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाईयों तक पंहुचाया।

पुष्करणा समाज की पहली महिला चिकित्सक HAG रैंक से सेवानिवृत्त

डॉ.विनोद जैन व डॉ. एसपी व्यास के सैंकडो शोध पत्र राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर चिकित्सा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की प्रतिष्ठा बढाई।

समारोह में आरएमसीटीए अध्यक्ष डॉ.विहान चौधरी, डॉ.योगीराज जोशी अतिरिक्त प्रधानार्चाय, डॉ.फतेह सिंह भाटी अधीक्षक व अतिरिक्त प्रधानाचार्य,डॉ. विकास राजपुरोहित अधीक्षक, डॉ. लराहुल मीणा सचिव आरएमसीटीए व डॉ. मोहन मकवाना अधीक्षक उम्मेद चिकित्सालय एवं विभिन्न विभागों के चिकित्सक शिक्षक उपस्थित थे।