जोधपुर, मारवाड़ में होली पर्व के पश्चात चैत्र मास शीतलासप्तमी से शुक्ल पक्ष चैत्र नवरात्रि की तीज पर मनाए जाने वाली गणगौर तक घुड़ला पर्व शहर भर में तीजणियों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी के तहत पाल रोड स्थित श्याम नगर में महिलाओं की ओर से कोरोना गाइडलाइंन की पालना करते हुए सामूहिक रूप से घूड़ला पर्व का आयोजन हुआ।

महिला मंडल की ज्योति पालीवाल ने बताया कि इस आयोजन में रोज अलग अलग थीम रखी जा रही है। इसी के तहत आज सभी ने पीले वस्त्र धारण कर विधिवत पूजन और आरती की। उन्होंने मंगल गीत गाते हुए ढोल थाली पर सामूहिक रूप से पारंपरिक नृत्य किया। इस आयोजन में लीला राठी, बायां, नीलम कंसारा, सरिता सिंघवी, ममता, रेणु गांधी, भावना भाटी, जया पवांर आदि तीजणियों ने भागीदारी निभाई।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

