जोधपुर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर, मातृ शक्ति सेवा संस्थान व आरआईआईटी के संयुक्त तत्वावधान में महिला व बालिकाओं के लिए निःशुल्क सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 अप्रैल से किया जाएगा। इसके बैनर का विमोचन राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने किया।
मातृ शक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने बताया कि इस शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी जानकारियां व अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह शिविर एडीसीपी निर्मला विश्नोई के सान्निध्य में चलेगा। बैनर विमोचन के दौरान पूर्व सरपंच देवी सिंह सिसोदिया, मेंबरशिप डायरेक्टर ओम सिंह राजपुरोहित, सह सचिव संतोष चौधरी, कानाराम आदि मौजूद थे।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

