दक्षिण के लिए बुध और गुरु को चलेगी समर होली डे स्पेशल ट्रेनें

● भगत की कोठी-चैन्नई सुपरफास्ट समर स्पेशल 23 को
●भगत की कोठी-मदुरै सुपरफास्ट समर एसी स्पेशल 24 को

जोधपुर(डीडीन्यूज),दक्षिण के लिए बुध और गुरु को चलेगी समर होली डे स्पेशल ट्रेनें। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की दक्षिण की ओर यात्रा सुगम बनाने के लिए रेलवे द्वारा दो समर होली डे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया जोधपुर पहुंचे,सिरोही रवाना

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में यात्री सुविधा के मद्देनजर ट्रेन 06057, चैन्नई-भगत की कोठी समर होली डे स्पेशल (1 ट्रिप) के लिए रविवार को चैन्नई सेंट्रल से भगत की कोठी के लिए रवाना हुई है वह मंगलवार दोपहर 12.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 06058,भगत की कोठी से 23 अप्रेल बुधवार को सुबह 5.30 बजे प्रस्थान कर जालोर-भीलड़ी के रास्ते गुरुवार रात्रि 11.15 बजे चैन्नई सेंट्रल पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 1 सेकंड एसी,2थर्ड एसी,16 स्लीपर व दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार भगत की कोठी-चैन्नई सेंट्रल ट्रेन लूनी,समदड़ी,मोकलसर,जालोर, मोदरान,मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा,भीलड़ी,पाटन मेहसाणा, साबरमती, आनंद, बडनेरा,अंकलेश्वर, उधना,नंदुरबार, जलगांव,भुसावल, मलकापुर, अकोला,बडनेरा,धामन गांव,वर्धा,चंद्रपुर,बल्हारशाह,वारंगल,खम्मम, विजयवाड़ा,ओंगोल,नेल्लूर, गुड्डुर व सुलूरूपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

भगत की कोठी-मदुरै समर होली डे एसी स्पेशल 24 को
डीआरएम ने बताया कि ट्रेन06067, मदुरै-भगत की कोठी समर होली डे एसी सुपरफास्ट स्पेशल (1 ट्रिप) जो मदुरै से सोमवार को रवाना हुई है वह बुधवार दोपहर 12.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी तथा वापसी में ट्रेन 06068,भगत की कोठी से गुरुवार सुबह 5.30 बजे रवाना होकर जालोर-भीलड़ी के रास्ते शनिवार सुबह 8.30 बजे मदुरै पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 6 थर्ड एसी इकोनॉमी,12 थर्ड एसी व दो पॉवरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार भगत की कोठी-चैन्नई सेंट्रल ट्रेन लूनी,समदड़ी,मोकलसर,जालोर, मोदरान,मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा,भीलड़ी,पाटन मेहसाणा, साबरमती,आनंद, बडनेरा,अंकलेश्वर,उधना,नंदुरबार, जलगांव,भुसावल, मलकापुर, अकोला,बडनेरा, धमनगांव,वर्धा,चंद्रपुर,बल्हारशाह, वारंगल,खम्मम, विजयवाड़ा,ओंगोल,नेल्लोर,गुड्डुर,सुलूरूपेटा,चैन्नई एग्मोर, तांबरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम,वृद्धाचलम, तिरुचिरापल्ली व डिंडीगुलस्टेशनों पर ठहराव करेगी।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026