ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा पांच हजार का इनामी अपराधी

ऑपरेशन धरकरभर

जोधपुर(डीडीन्यूज),ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा पांच हजार का इनामी अपराधी। ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम ने ऑपरेशन धरकरभर के तहत पांच हजार के एक फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

इसे भी पढ़िए – जेल में बंदी को मोबाइल देने वाला फरार इनामी गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार रेंजभर में वान्छित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन धरकरभर के तहत जिला विशेष टीम द्वारा अपर सेशन न्यायालय (एनडीपीएस),बिलाड़ा में कोर्ट केस नम्बर 48/2022 में वांछित इनामी अपराधी कोसाणा मनोहर राम पुत्र बिरमाराम को दस्तयाब किया गया। वह तीन साल से फरार चल रहा था।

उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रघुनाथ गर्ग के सुपरविजन में जिला विशेष टीम के प्रभारी लाखाराम मय टीम ने कांस्टेबल अशोक भाटी व सोहनराम द्वारा संकलित आसूचना के आधार पर कार्रवाई की।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026