तीन जुड़वां शिशुओं को मिला एसएनसीयू उपचार से नवजीवन

नागौर (डीडीन्यूज),तीन जुड़वां शिशुओं को मिला एसएनसीयू उपचार से नवजीवन।नागौर जिले के राजकीय जेएलएन अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में एक बार फिर नवजात शिशु चिकित्सा सेवा ने उत्कृष्ट उपलब्घि प्राप्त की है। इस इकाई में उपचारित तीन गंभीर स्थिति के जुड़वां कम वजन के नवजात शिशुओं को नवजीवन प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़िए – फ्रीज रिपेयरिंग की बात को लेकर दुकानदार पर चाकू से हमला

निदेशक आरसीएच डॉ.सुनीत सिंह राणावत ने बताया कि नागौर जिले के निजी अस्पताल में जन्मे इन तीन जुड़वा शिशुओं को गंभीर स्थिति में 11 फरवरी को नागौर के राजकीय जेएलएन अस्पताल की एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया।

उन्होंने बताया कि तीनों शिशुओं का जन्म के समय सामान्य से बहुत कम वजन मात्र 910 ग्राम, 930 ग्राम और 960 ग्राम था और उनका जीवन खतरे में था। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की विशेष देखभाल,तकनीकी विशेषज्ञता और उच्चस्तरीय चिकित्सा उपकरणों के कारण आज तीनों सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

परियोजना निदेशक बाल स्वास्थ्य डॉ.प्रदीप चौधरी ने बताया कि शिशुओं के फेफड़ों की स्थिति को सुधारने में ’सर्फैक्टेंट’ थैरेपी का उपयोग करते हुए निजी क्षेत्र में अत्यधिक महंगा रहने वाला यह उपचार एसएनसीयू इकाई में निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि लगभग 67 दिन की सतत चिकित्सा,पोषण प्रबंधन, ऑक्सीजन सपोर्ट,संक्रमण नियंत्रण और माँ के दूध की निरंतर व्यवस्था के कारण अब तीनों बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो चुका है और उनका वजन सुरक्षित स्तर तक बढ़ चुका है।

चिकित्सकों की देखरेख में अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट राजकीय चिकित्सालयों में संचालित हैं और नवजात शिशुओं के लिए उच्च स्तरीय उपचार-देखभाल सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवा रही हैं।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026