गुमशुदा को युवक ने भगाने के बाद रचाई शादी

  • धर्म परिवर्तन का संदेह
  • मां का आरोप जबरन भगाकर की शादी
  • दस्तावेज बनाए

जोधपुर(डीडीन्यूज),गुमशुदा को युवक ने भगाने के बाद रचाई शादी।शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र से 6 फरवरी को एक लडक़ी की गुमशुदगी उसके पिता ने दर्ज कराई थी। लडक़ी का पता नहीं चल पाया गया था। मगर अब मां ने एक युवक को नामजद कर रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री को जबरन भगाया और शादी कर दस्तावेज बनाए गए।

इसे भी पढ़ें – खान में फिसलने से गिरे श्रमिक की पानी में डूबने से मौत

पुलिस ने मामले में तफ्तीश आरंभ की है। इसमें धर्म परिवर्तन की भी आशंका जताई जाती है। फिलहाल इस बारे में जांच के बाद ही पता लग पाएगा।मूल रूप से झालावाड़ के एक व्यक्ति की तरफ से 6 फरवरी 25 को उसकी पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट राजीव गांधी नगर थाने में दी गई थी।

उसकी पुत्री भगवानगढ़ मैरिज गार्डन के पास से लापता हो गई थी। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की थी। इधर अब लडक़ी की मां ने रफीक खान नाम के एक शख्स पर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को जबरन भगा कर ले गया और शादी रचाई है। उसकी शादी के दस्तावेज भी बनाए गए है। महिला की रिपोर्ट पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने पड़ताल आरंभ की है। इसमें धर्म परिवर्तन की भी आशंका जताई जाती है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।