जोधपुर, कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट इंफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कोचिंग सेंटर को सीज करने की कार्यवाही की गई।
डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।

गुरुवार को जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने पावटा क्षेत्र का दौरा किया और वहां संचालित हो रहे कई कोचिंग सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शैलेंद्र कुमार और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम सत्यकेतु कोचिंग सेंटर पहुंची तो वहां करीब 300 स्टूडेंट अध्ययन करते हुए मिले।

अधिकांश छात्रों ने मास्क नहीं पहन रखा था और बैठक के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो रही थी। कोचिंग सेंटर पर पर्याप्त सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं होने पर जॉइंट इंफोर्समेंट टीम ने सत्यकेतु कोचिंग सेंटर को सीज किया।
Related posts:
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

345 करोड़ रुपए के फसल बीमा दावों का भुगतान

सड़क हादसे में घायल कार सवार की मौत पुत्र ने दी रिपोर्ट

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

