Doordrishti News Logo

दो युवकों से अज्ञात शख्स ने मारपीट कर नगदी लूटी,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),दो युवकों से अज्ञात शख्स ने मारपीट कर नगदी लूटी,केस दर्ज। कमिश्नरेट में दो युवकों से अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात शख्स ने मारपीट की और नगदी लूट कर ले गए। पीडि़तों ने संबंधित थानों में इसकी रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़िए – कंपनी के गोदाम से 18 लाख की बैटरियां खुर्दबुर्द

लूणी पुलिस ने बताया कि बालोतरा के कल्याणपुर स्थित डोली निवासी रामनिवास पुत्र नैनाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 8 अप्रेल को हमीर नगर फींच आया हुआ था। जहां पर किसी शख्स ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और जेब से 8 हजार 400 रुपए लूट लिए। पुलिस अज्ञात शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसी तरह माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: भोपालगढ़ हाल लाल मैदान महामंदिर क्षेत्र में रहने वाले सम्पतराम पुत्र सोहनलाल देवड़ा ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रेल को वह माता का थान रोड से निकल रहा था। तब दो तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और जेब से रुपए निकाल कर ले गए।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026