Doordrishti News Logo

ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग

मची अफरातफरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग। शहर के न्यू कोहिनूर सिनेमा के नजदीक एक कॉलोनी स्थित गैस गोदाम में सोमवार की दोपहर में भीषण आग लग गई। गोदाम से धुंआ निकलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें – एमडीएमएच के जनाना विंग के ओटी में लगी आग 

आधा दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण पता नहीं चला है, मगर आशंका जताई जाती है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। यहां गोदाम में ऑयल रखा हुआ था।

दमकल सूत्रों के अनुसार दोपहर में सूचना मिली कि न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल के निकट एक कंपनी का गैस गोदाम है जहां पर ऑयल रखा हुआ है। गोदाम से धुंआ निकलते देख बाद में दमकल स्टेशन को सूचना दी गई। इस पर बासनी,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और शास्त्रीनगर से दमकलें ऐहतियात के तौर पर रवाना की गई।

दोपहर तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। आग लगने से एकबारगी क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने अपने स्तर पर पहले आग को बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026