कार की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),कार की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इसे भी पढ़िए – राजस्थान दिवस पर सजी सांस्कृतिक संध्या
थानाधिकारी सवाई सिंह महाबार ने बताया कि बापूनगर सोलंकीयातला में मूल सिंह पुत्र दलपत सिंह अपनी ढाणी से सोलंकियातला पैदल साइड में चल रहा था तभी मूलसिंह को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे शेरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे श्याम सिंह पुत्र नरपत सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

