Doordrishti News Logo

शराब कारोबार को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,एक घायल

जोधपुर(डीडीन्यूज),शराब कारोबार को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,एक घायल। सूरसागर थाना क्षेत्र में इंद्रोका गांव में शनिवार देर रात शराब व्यवसाय को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य घायल हो गया,जिसका उपचार मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – रोजगार के अवसर हो रहे सृजित-मुख्यमंत्री शर्मा

एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि इस घटना में इंद्रोका गांव निवासी भोम सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह की शराब की दुकानें हैं। उसका भोम सिंह से विवाद चल रहा था। शनिवार रात करीब बारह बजे दोनों पक्षों में विवाद हुआ।आरोपियों ने भोम सिंह को चौराहे पर आने की चुनौती दी थी। इस पर भोम सिंह और शैलेंद्र सिंह वहां पहुंच गए। आरोपी श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह भी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे।

उन्होंने भोम सिंह और शैलेंद्र को गाड़ी से टक्कर मारी। इसके बाद फायरिंग की,जिसमें पचास वर्षीय भोम सिंह को गोली लगी और उसकी मौत हो गई जबकि शैलेंद्र घायल हो गया। इस घटना की सूचना सूरसागर थाना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचित किया गया। आरोपियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू की गई है।

जानकारी के अनुसार श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह की भोम सिंह से लगातार रंजिश चल रही थी। इसकी वजह शराब व्यवसाय सामने आया है। शनिवार को उनके बीच बहस भी हुई थी। बताया गया है कि श्रवण सिंह ने भोम सिंह को रात को गांव के चौराहे पर आने की चुनौती दी थी। इस पर भोम सिंह शैलेंद्र को लेकर रात बारह बजे चौराहे पर पहुंच गया,जहां ये घटना घटी।

घायल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी को दूसरे पक्ष ने जोरदार टक्कर मारी। हालात भांपकर जब वे वापस भागने लगे तो आरोपियों ने उन फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में शैलेन्द्र सिंह के सामने ही भोम सिंह के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शैलेन्द्र सिंह घायल हो गया। शैलेन्द्र सिंह का मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026