Doordrishti News Logo

परिचित बनकर शातिर ने 80 हजार रुपए खाते से ट्रांसफर किए

  • दुर्घटना का कहकर शातिर ने उलझाया
  • रुपए डालने की बात कहता रहा

जोधपुर(डीडीन्यूज),परिचित बनकर शातिर ने 80 हजार रुपए खाते से ट्रांसफर किए। शहर के एक व्यक्ति से शातिर ने परिचित बनकर खाते में 80 हजार रुपए डलवा दिए। शातिर ने परिचित बनकर स्टाफ में किसी का दिल्ली में एक्सीडेंट होना बताया और रुपए डालने को कहा। पीडि़त ने दो तीन बार में उसके खाते में 80 हजार रुपए डाल दिए। बाद में साइबर ठगी का पता लगा तब वह पुलिस के पास पहुंचा।

इसे भी पढ़ें – माताजी को लगाया ठंडे का भोग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

साइबर पोर्टल पर शिकायत दिए जाने के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है।मिल्कमैन कॉलोनी में रहने वाले हरीश भाटिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह पेशे से पत्रकार है। गत दिनों वे नाकोड़ा तीर्थ पर गए थे। तब किसी ने परिचित बनकर फोन किया और कहा कि मैंने आपके खाते में 45000 रुपये जमा करवाए हैं। मेरे स्टाफ में किसी की दिल्ली में दुर्घटना हो गयी है। उसका ऑपरेशन होगा।

उस वक्त भाटिया उस टाईम नाकोड़ा मंदिर में थे। उन्होंने अपने मिलने वाले से अपने मोबाइल से रुपये स्थानान्तरण करने को कहा। उस समय पत्नी द्वारा खाते में रुपए आना बताया। इस पर उन्होंने अपने परिचित द्वारा फोन आने पर 35000 रुपए स्थानान्तरण करने को कहा। उन्होंने खाते में स्थानान्तरण कर दिए। अंजान परिचित द्वारा वापिस फोन आया कि अब इस डॉक्टर के खाते में 20,000 रुपए और जमा कराओ। तब भाटिया ने कहा कि वे गाड़ी पर है और जोधपुर आने पर रुपए डाल देंगे।

बाद में उस शातिर द्वारा लगातार कॉल किया जाता रहा और कहा कि मरीज का ऑपरेशन करना है जल्दी से रुपए ट्रांसफर करो। यहां जोधपुर पहुंच कर उन्होंने अपनी बेटी के जरिए हाथोंहाथ डॉक्टर के नाम पर 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद उसने 25 हजार रुपए और डालने और डलवाने की बात की। बेटी ने जब फोन चैक किया तो पता लगा कि उनके खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए गए।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026