Doordrishti News Logo

शहीदों को श्रद्धांजलि देने मशाल जुलूस में शामिल हों युवा-मनीषा

  • आर्य वीर दल जोधपुर का आयोजन
  • 23 मार्च को शहीद दिवस पर निकलेगा मशाल जुलूस
  • पोस्टर का किया विमोचन

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहीदों को श्रद्धांजलि देने मशाल जुलूस में शामिल हों युवा-मनीषा। जोधपुर शहर की पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि 23 मार्च को शहीदे आजम भगतसिंह के बलिदान दिवस पर आर्य वीर दल जोधपुर द्वारा रविवार शाम 6 बजे जालोरी गेट चौराहे से निकाले जाने वाले जुलूस में अधिक से अधिक युवा शामिल होकर श्रद्धांजलि दें।

इसे भी पढ़ें – दूसरे दिन हुआ विधिक ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन

पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने शनिवार को सरदारपुरा स्थित कार्यालय में मशाल जुलूस के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि आर्य समाज की पृष्ठभूमि पर तैयार होकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक सोच थी जो युवाओं को देश धर्म का सच्चा पाठ पढ़ाया।

डॉ लक्षमण सिंह आर्य ने कहा कि युवा अपने हाथों में मशाल और ओम पताका लेकर जालोरी गेट से नई सड़क तक पैदल मार्च करते हुए जाएंगे। आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता संचालक भंवर लाल आर्य ने कहा की भगतसिंह ने अल्प आयु में देश के लिए शहादत दी। शहीदों का सपना था कि देश में गरीब गरीब न रहें, सबको रोटी कपड़ा और मकान मिले,शांति और सद्भाभावना बनी रहे।

इस अवसर पर आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल आर्य,संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह, समाज सेवी दीपक सिंह पंवार, शास्त्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा,गजेसिंह भाटी, सराफा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी,शिवप्रकाश सोनी, लक्ष्मण सिंह आर्य,उम्मेदसिंह आर्य, भंवरलाल हटवाल, मदनगोपाल आर्य,रोशनलाल,पूनमसिंह शेखावत,पवन रूपानी, हुक्मसिंह टाक, गणपतसिंह आर्य,दौलतसिंह सांखला,चैनाराम आर्य,प्रकाश सतपाल,मोहनलाल,किशोरसिंह पंवार,सुभाष विश्नोई,गौरव गहलोत, जयदीपसिंह,शैलेन्द्रसिंह,अंदाराम परिहार, देव आर्य,सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026