Doordrishti News Logo

मार्बल व्यवसायी को क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस बंद होने का झांसा देकर 48 हजार की ठगी

  • शातिर ने भेजे ओटीपी नंबर
  • पीड़ित पहुंचा पुलिस के पास

जोधपुर(डीडीन्यूज),मार्बल व्यवसायी को क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस बंद होने का झांसा देकर 48 हजार की ठगी। शहर के महामंदिर क्षेत्र में एक मार्बल व्यवसायी को शातिर ने क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस बंद होने का झांसा देकर खाते से 48 हजार से ज्यादा रुपए पार कर लिए। शातिर ने ओटीपी नंबर भेजे थे।

इसे भी पढ़ें – देर रात प्रोपर्टी डीलर की हत्या

पीडि़त व्यवसायी की तरफ से अब महामंदिर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर सूरसागर स्थित सिरोलाबेरा हाल पीलवा हाउस के पास मार्बल का कारोबार करने वाले विक्रम सिंह सांखला पुत्र श्यामसिंह सांखला ने रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया कि 27 फरवरी को उसके पास में क्रेडिट कार्ड हैल्थ इंश्योरेंस बंद होने का कहकर किसी शातिर ने ओटीपी नंबर भेजे थे। जिसे बाद में क्लिक किए जाने पर उसके खाते से 48 हजार से ज्यादा की रकम निकाल ली गई। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी। अब महामंदिर थाने में केस दर्ज किया गया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026