Doordrishti News Logo

जोधपुर, बाड़मेर रोड पर सोनाई गांव के समीप मध्य रात चलते ट्रोले में शार्ट सर्किट के बाद अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने ट्रोले से कूद कर अपनी जान बचाई। जब तक दमकल पहुंचती तब तक ट्रोला आग का गोला बन चुका था। वह एकदम नया बताया गया है। सूचना पर लूणी पुलिस और बोरानाडा से दमकल वहां पर पहुंची। लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि देर रात सोनाई गांव के समीप सड़क़ पर चलते एक चूने से भरे ट्रोले में भीषण आग लग गई। इस पर चालक उत्तेसर निवासी भगाराम पुत्र पूनाराम जाट ने अपनी जान बचाई और पुलिस व दमकल स्टेशन को सूचना दी। बोरानाडा से गाडिय़ां पहुंची। चालक भगाराम ट्रोला लेकर सोनाई से उत्तेसर गांव बाड़मेर की तरफ जा रहा था। यह ट्रोला हाल ही में भगाराम ने पार्टनरशिप में खरीदा था। संभवत: इंजन में इलेक्ट्रीक शार्ट सर्किट से यह आग लगी थी। आग से पूरा ट्रोला जलकर नष्ट हो गया। इसमें भरा लाखों का चूना कळी भी जलकर नष्ट हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक भगाराम से पड़ताल आरंभ की। वह खुद ही ट्रोले का मालिक है।

You missed