Doordrishti News Logo

एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उपस्थिति पूरी करने और इन्टर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में मांगी रिश्वत

जोधपुर(डीडीन्यूज),एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।जोधपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इकाई ने एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें – आयुर्वेद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज

लेक्चचर ने एक छात्रा से उपस्थिति पूरी करने और इन्टर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसका सत्यापन के बाद लेक्चचर को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी द्वारा प्रथम वर्ष बीएड कॉलेज की परिवादी छात्रा से उपस्थिति पूरी करने व इन्टर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में 15000 रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक हरेन्द्र महावर के सुपरविजन में एएसपी चक्रवर्ती सिह राठौड़ के नेतृत्व में लेक्चचर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई में उपाधीक्षक किशन सिंह चारण,निरीक्षक सुनीता कुमारी आदि शामिल थे।

संदिग्ध की जांच की जाएगी
एएसपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में जुड़े संदिग्ध की भी जांच की जाएगी। कई बार ऐसी शिकायतें आती रहती हैं,बच्चों को इसके लिए मोटिवेट किया जाएगा ताकि वे शिकायत दर्ज कराए। अन्यथा भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है। इंटर्नशिप और उपस्थिति को लेकर बच्चों के साथ खिलवाड़ा होता है। कोई और भी इस प्रकरण से जुड़ा होगा तो उसकी भी जांच की जाएगी। आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026