दलित महिला को प्रेम में फंसा कर देहशोषण
- फर्जी तरीके से शादी कर गर्भपात कराया
- नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),दलित महिला को प्रेम में फंसा कर देहशोषण।कमिश्नरेट में एक दलित महिला का यौन शोषण कर उसके साथ फर्जी तरीके से शादी रचा ली गई। महिला गर्भवती हुई तब पति और उसके भाई अन्य ने मिलकर डराने धमकाने के साथ उसका गर्भपात तक करवा दिया। लुटीपिटी पीडि़ता ने पति, उसके भाई और अन्य को नामजद करते हुए राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है। जांच एससी एसटी सैल द्वारा की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
रिपोर्ट में महिला का आरोप है कि उसकी जान पहचान राकेश नाम के शख्स के साथ हुई थी। उससे बाद में प्रेम संबंध कायम हो गए। राकेश ने एक फ्लैट लेकर रखा जहां पर उसने यौन शोषण किए जाने के साथ फर्जी तरीके से शादी की। बनाए गए संबंध से वह गर्भवती हो गई। तब राकेश और उसके घरवालों ने मिलकर साजिश पूर्ण तरीके से उसका गर्भपात करवा दिया। उसे डराया और धमकाया गया। उसका गर्भपात गत दस दिसंबर को करवाया गया।
वह पढ़ी लिखी नहीं होने से उससे फर्जी तरीके से छुटपल्ला लिखवा लिया गया। अब उसे अपनाने से इंकार किया जा रहा है। राजीव गांधी नगर थाने में यह प्रकरण दर्ज हुआ है। जांच एससी-एसटी सैल की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

