Doordrishti News Logo

महिला ने बनाया साइबर ठगी का शिकार,शेयर बाजार में इनवेस्ट के नाम पर 10.42 लाख ठगे

जोधपुर,(डीडीन्यूज),महिला ने बनाया साइबर ठगी का शिकार, शेयर बाजार में इनवेस्ट के नाम पर 10.42 लाख ठगे।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 10.42 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त को काफी समय से इंवेस्ट के नाम पर गोलमोल किया जा रहा था। आखिरकार लुटेपिटे व्यक्ति ने अब पुलिस की शरण लेकर एक महिला को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़ें – 286 दिनों के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आई सुनीता विलियम्स

चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि थाने में सेक्टर 17 में रहने वाले कुलदीप शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मीरा पटेल नाम की एक महिला ने ऑनलाइन शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर झांसे में लिया। उससे शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर 10 लाख 42000 से अधिक की धोखा धड़ी कर ली गई। इसको लेकर अब थाने में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के अनुसार काफी समय से उसे इंवेस्ट के नाम पर पैसे ऐंठे गए है। मगर जब मुनाफा देने की बात आई तो महिला मीरा पटेल और उसके साथ टालमटोल जवाब देते रहे।

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। इसमें विस्तृत जांच की जा रही है। सनद रहे कि पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान के बावजूद साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पूर्व में भी कृष्णा नगर क्षेत्र के एक डॉक्टर के साथ 62 लाख की ठगी कर ली गई थी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026