Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना का फैलाव रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम उत्तर व पुलिस की जॉइंट एन्फोर्समेंट टीम का संयुक्त अभियान पूरे शहर में जोरशोर से जारी है। टीम ने बुधवार को एक कोचिंग सेंटर को सीज किया, वहीं एक अन्य कोचिंग सेंटर पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह टीम ने 2 जिम को सीज करने की कार्रवाई की है।

coaching institutes and gyms are seized

डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शहर में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के तहत कोचिंग सेंटर संचालकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि मंगलवार को जॉइंट इंफोर्समेंट टीम उत्तर ने पावटा क्षेत्र में संचालित हो रही कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

coaching institutes and gyms are seized

नगर निगम उत्तर उपायुक्त शैलेंद्र कुमार और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने जब वागीश्वरी इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया तो वहां अधिकांश बच्चे बिना मास्क कोचिंग में बैठे थे। बैठक व्यवस्था में भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही थी। कोचिंग सेंटर पर सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं थी, जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को सीज किया। वहीं पेगासस कैरियर एकेडमी में निरीक्षण के दौरान भी कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना पाई गई, जिस पर कोचिंग सेंटर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

coaching institutes and gyms are seized.

इसी तरह पिछले पखवाड़े में कोरोना के संक्रमण में आई तेजी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सभी जिम को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद शहर में जिम खुले रहने पर नगर निगम दक्षिण की टीम ने दो जिम को सीज करने की कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए स्विमिंग पुल व जिम को बंद करने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर नगर निगम दक्षिण की टीम लगातार कार्रवाई कर रखी है। निरीक्षण के दौरान सरस्वती नगर स्थित ओलंपियाड जिम और वार्ड नंबर चार स्थित रॉयल जिम खुला पाया गया, जिस पर अतिक्रमण प्रभारी दीपक कनौजिया, राजेश तेजी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों जिम को सीज करने की कार्रवाई की है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026