Doordrishti News Logo

सरकार बिना भेदभाव के अच्छा काम रही-बैरवा

जोधपुर(डीडीन्यूज),सरकार बिना भेदभाव के अच्छा काम रही-बैरवा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्थान सरकार बिना किसी भेदभाव के अच्छा काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे राजस्थान की दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में विकास करवाने के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। उपमुख्य मंत्री आज जोधपुर प्रवास पर पहुंचे और यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें – राधेश्याम रंगा भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक मनोनीत

उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सोच से ज्यादा काम राजस्थान में हो रहा है। कान और माइग्रेन के सवाल पर उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि हम लोग संस्कारित है और अभद्र भाषा उपयोग नहीं करते हैं। सरकार को काम के लिए पत्र लिखे जाने के सवाल पर कहा कि सरकार पूरी तरह से काम कर रही है। पुलिस द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जाने वाले मैस बहिष्कार पर कहा कि मैस का बहिष्कार नहीं किया गया यह अच्छी बात है। किरोड़ीलाल मीणा को उन्होंने वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि भाजपा का परिवार पूरा एक है। वे जो बातें बोल रहे हैं गलत है,हमारा भाजपा का परिवार पूरा एक है और इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है।

एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने की अगवानी 
उप मुख्यमंत्री जोधपुर में किसी कार्यक्रम में शरीक होने आज जोधपुर पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा नताओं ने उनकी अगवानी की और साफा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। केंद्रीय संसदीय कानून मंत्री जोगा राम पटेल भी एयरपोर्ट पर पहुंचे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026