एक साथ दो हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्रियों में लगी आग लाखों को माल नष्ट
जोधपुर(डीडीन्यूज),एक साथ दो हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्रियों में लगी आग लाखों को माल नष्ट। शहर के बोरानाडा क्षेत्र में दो हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्रियों में शनिवार की दोपहर में आग लग गई। आग से लाखों का हैण्डीक्राफ्ट जलकर नष्ट हो गया। आग से फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है।
इसे भी पढ़िए – लोक अदालत में कई प्रकरणों का निस्तारण
बोरानाडा और शास्त्रीनगर से पहुंची दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। संदेह है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। शास्त्रीनगर फायर स्टेशन के प्रभारी प्रशांत सिंह के अनुसार शनिवार की दोपहर में बोरानाडा क्षेत्र में हैण्डी क्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर एक गाड़ी को वहां भेजा गया। बोरानाडा से भी तीन चार दमकलें वहां पहुंंची।
एक फैक्ट्री से लगी आग संभवत: दूसरी में भी फैल गई। आग से सूखी लकडिय़ों के साथ तैयार फर्नीचर इत्यादि जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने एक डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

