Doordrishti News Logo

बांद्रा और हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • होली पर घर जाना हुआ आसान
  • जोधपुर व भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
  • भगत की कोठी से डेगाना-लाडनूं- सुजानगढ़ के रास्ते हरिद्वार के लिए 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन 10 से

जोधपुर(डीडीन्यूज),बांद्रा और हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन। रेलवे ने होली पर यात्रियों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल से तीन और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है जिसके तहत दो ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस और एक हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली पर ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात के मद्दनेजर उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए जोधपुर व भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस और भगत की कोठी से हरिद्वार स्टेशनों के बीच वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04825, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल 10 से 24 मार्च तक (3 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक सोमवार को शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन 11 से 25 मार्च तक (3 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11.15 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेन में 16 थ्री टायर एसी,2 स्लीपर, 2 पॉवर कार व 1 पेंट्रीकार सहित कुल 21 डिब्बे होंगे तथा ट्रेन आवागमन में लूनी,पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,रानी,फालना,जंवाई बांध,पिंडवाड़ा, आबूरोड,पालनपुर, मेहसाणा,साबरमती,वडोदरा,भरूच, उधना,वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

डीआरएम ने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन 04827,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 8 से 29 मार्च तक (4 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को सुबह 11.30 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन 04828,बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल 9 से 30 मार्च तक(4 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को सुबह 10.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 1 सेकंड एसी,6 थर्ड एसी इकोनॉमी,7 स्लीपर,4 जनरल,2 पॉवर कार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे तथा ट्रेन आवागमन में लूनी,पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,रानी, फालना, जंवाई बांध,पिंडवाड़ा,आबूरोड,पालनपुर, मेहसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच,उधना,वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

भगत की कोठी से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन 10 मार्च से
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार जोधपुर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी से हरिद्वार स्टेशनों के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का 10 से 31 मार्च तक चार ट्रिप के लिए संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेन 04821 भगत की कोठी-हरिद्वार स्पेशल 10 से 31 मार्च तक भगत की कोठी से प्रत्येक सोमवार को सुबह 8.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4.15 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी और वापसी में ट्रेन 04822,हरिद्वार-भगत की कोठी स्पेशल 11 मार्च से 1 अप्रैल तक (4 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5.15 बजे रवाना होकर रात्रि11.55 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,4 जनरल व 2 गार्ड सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। ट्रेन आवागमन में जोधपुर, गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,छोटी खाटू,डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़,चुरू, सादुलपुर, हिसार,जाखल,सुनाम उधमसिंह वाला, धुरी,पटियाला, राजपुरा,अंबाला,सहारनपुर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026