श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंद देव गिरी जोधपुर पहुंचे
जोधपुर(डीडीन्यूज),श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंद देव गिरी जोधपुर पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष वेदमूर्ति आचार्य गोविंद देव गिरी के बुधवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधिच सहित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें –विद्यार्थियों ने जानी न्यायालय की कार्यप्रणाली
उनके समन्वय धाम पहुंचने पर स्वागत किया गया। वे यहां पद्मभूषण निवृत शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण के तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं।
समन्वय सेवा ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईं.रघुनाथ सांखला ने बताया कि समन्वय सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वामी की अगुवाई की। समन्वय धाम पहुंचने पर गुरु भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया तथा आरती व पूजा अर्चना कर अभिनंदन किया।
गुरुवार 6 मार्च को प्रातः 8 बजे से स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा। जिसमें गुरु भक्त एवं शहर के प्रबुद्ध शामिल होंगे।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

