विद्यार्थियों ने जानी न्यायालय की कार्यप्रणाली
ऐश्वर्या कॉलेज लॉ के विद्यार्थियों का हाईकोर्ट विजिट
जोधपुर(डीडीन्यूज),विद्यार्थियों ने जानी न्यायालय की कार्यप्रणाली।ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन (लॉ) के विद्यार्थियों ने संकाय की सहायक प्रोफेसर डॉ सुमन सांदड़ व हेमलता नाथावत के निर्देशन में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली को देखा और समझा।
इसे भी पढ़िए – राज्यपाल बागड़े 6 व 7 मार्च को जोधपुर प्रवास पर
विधि संकाय की कॉर्डिनेटर डॉ नीलिमा अरोड़ा ने बताया कि लॉ के विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली का प्रायोगिक ज्ञान होना अत्यन्त आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है और कोर्ट विजिट विधि के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का भी हिस्सा है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को अदालती कार्यवाही का प्रैक्टिकल ज्ञान देने कि लिए कोर्ट विजिट करवाया जाता है।
कॉलेज चैयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में अपना करियर बनाने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नही है। किताबी शिक्षा के साथ-साथ उस क्षेत्र के प्रायोगिक ज्ञान का समावेश विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर ऐश्वर्या कॉलेज प्राचार्य डॉ ऋषि नेपालिया ने कहा कि अधिवक्ता एवं विधि सलाहकार की न्याय पालिका में ही नही बल्कि सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से विधि संकाय के विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान देने हेतु कोर्ट विजिट, पुलिस थाना विजिट,साइबर सेल विजिट,एक्सपर्ट लेक्चर इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थित लाइब्रेरी व म्यूजियम का भी विजिट किया तथा आजादी के पूर्व से वर्तमान समय तक के न्याय प्रशासन के सफर की जानकारी प्राप्त की। विजिट के दौरान अधिवक्ता रणजीत जोशी एवं राजेन्द्र सिंह भाटी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

