संगीतमय सुंदरकांड पाठ व फागोत्सव 15 को
जोधपुर(डीडीन्यूज),संगीतमय सुंदरकांड पाठ व फागोत्सव 15 को।शहर के भीतर पुंगल पाड़ा चौक में होली के उपलक्ष में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ और भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़िए – मुनव्वर बने जार के जिला अध्यक्ष
पुंगलपाड़ा नवयुवक मंडल के चंद्रप्रकाश शुक्ला,जयेश अग्रवाल ने बताया कि इस उत्सव का आयोजन 15 मार्च को रात्रि 9 बजे से किया जाएगा,जिसमें जोधपुर के महेश सुंदरकांड मंडली द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ तत्पश्चात फाग गायन के मशहूर कलाकार द्वारा होलियों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम प्रमुख अशोक जाजू , गौरव अग्रवाल ने बताया कि उत्सव प्रांगण को विशेष प्रकार के आलोकिक झांकी,श्रृंगार यश मूंदड़ा, प्रज्ञाश लोहिया,लक्षित राठी द्वारा मन्दिर को पुष्पों से सजाया जायेगा साथ ही 151 किलो पुष्पों वर्षा के साथ होली खेली जाएगी।