Doordrishti News Logo

जीवण माता मंदिर फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु

जोधपुर(डीडीन्यूज),जीवण माता मंदिर फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु।शहर के मंडोर स्थित प्राचीन जीवण माता मंदिर में रविवार को रंगारंग फागोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें आनंदी लाल माथुर और भावनेश माथुर के संयोजन में एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर चोपासनी भजन मंडली ने मनमोहक फाग गीत प्रस्तुत किए,जिससे वातावरण भक्तिरस और होली के उल्लास से सराबोर हो गया।

यह भी पढ़ें – बैंक ऑफ इंडिया की 7 नई शाखाओं का उद्घाटन

कार्यक्रम में कायस्थ समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भक्ति तथा होली के रंगों में डूबकर पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। भजन मंडली ने रंग बरसे..होरी खेलन आ गए नंदलाल..और अन्य पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गुलाल,अबीर और फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में रंग अर्पित किए और एक दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

संयोजकों ने बताया कि यह आयोजन कायस्थ समाज की एकता और संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे हर वर्ष बड़े स्तर पर आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026