मकान पर रेड दो किलो से ज्यादा अफीम बरामद,आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(डीडीन्यूज), मकान पर रेड दो किलो से ज्यादा अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार। जिला ग्रामीण की बालेसर पुलिस ने शुक्रवार को आगोलाई पंचायत के टीकमगढ़ गांव में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक तस्कर के घर से 1.334 किलो अफीम का दूध और 863 ग्राम अवैध निर्मित अफीम बरामद की।
इसे भी पढ़ें – बालोतरा से फरार दो हजार के इनामी को जोधपुर में पकड़ा
थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दुर्गाराम (38) पुत्र गुणाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शेरगढ़ थाना प्रभारी सवाईसिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब अफीम और अफीम के दूध के मुख्य आपूर्तिकर्ता का पता लगाने में जुटी है।