Doordrishti News Logo

सूने घर से 4 किलो चांदी और 4 तोला सोना चोरी

  • परिवार प्रयागराज महाकुंभ गया
  • लेपटॉप और अन्य सामग्री भी पार
  • अन्य मकान से टेलीविजन चुराया

जोधपुर(डीडीन्यूज)।सूने घर से 4 किलो चांदी और 4 तोला सोना चोरी। शहर के निकट बनाड़ स्थित तिरूपति नगर में रहने वाला एक परिवार प्रयागराज महाकुंभ में नहाने गया। बाद में आकर बहन ने घर संभाला तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से 3-4 किलो चांदी, 3-4 तोला सोना और लेपटॉप आदि साममान चोरी कर ले गए। इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार को सामने आई गाड़ी ने मारी टक्कर,युवक की मौत

दूसरी तरफ लूणी के फींच गांव में भी एक मकान में चोरी हुई। अब संबंधित थाना पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: जयपुर के मेहला हाल बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 5 शिव मंदिर के सामने रहने वाली तेजकंवर पत्नी खुशपाल सिंह ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसकी बहन महिया कंवर पत्नी रिडमल सिंह यहां तिरूपति नगर बनाड़ में रहती है। वह परिवार सहित प्रयाग राज महाकुंभ में स्नान के लिए गई हुई है। 24 फरवरी को तेजकंवर मकान पर आई तो ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। फोन पर बात की तो पता लगा कि अज्ञात चोर घर से 3-4 किलो चांदी,3-4 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए है।एक लेपटॉप और छोटा मोटा सामान ले गए।

बनाड़ पुलिस ने मौका निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। लूणी तहसील के फींच निवासी जितेंद्र पुत्र पोलाराम मेघवाल ने रिपोर्टदी कि उसके सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से माइक्रोवेव इंडक्शन मशीन, टेलीविजन और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026