Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप पर आई महिलाएं घुंघट में दिखीं,आभूषण चुरा ले गई

  • पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने अब किया मामला दर्ज
  • फुटेज से तलाश

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।ज्वैलरी शॉप पर आई महिलाएं घुंघट में दिखीं, आभूषण चुरा ले गई। शहर के अंदरूनी क्षेत्र नृसिंहदड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास में एक ज्वैलरी शॉप पर महिलाएं खरीदारी के बहाने सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गई। घटना 23 जनवरी की है। पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया था। पीडि़त ने पुलिस के आलाधिकारी तक शिकायत दी तब मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें – बंगाली कारीगर 20 ग्राम सोना और एक किलो चांदी लेकर चंपत

सीसीटीवी फुटेज में एक वृद्धा के साथ दो अन्य महिलाएं नजर आई है,मगर उनके घुंघट निकले होने से वे पहचान में नहीं आ रही है। दुकान से चांदी की छड़ा जोड़ी,नाक की फिणी एवं कान के छोटी बाळियां चुराई है।

सदर बाजार थाने के एएसआई कालूसिंह ने बताया कि खैरादियों का बास निवासी दिनेश सोनी पुत्र उम्मेदाराम सोनी ने रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार वह की एक ज्वैलरी की शॉप नृसिंह दड़ा हनुमानजी मंदिर के पास जानकी ज्वैलर्स नाम से है। जहां पर 23 जनवरी को तीन महिलाएं ज्वैलरी खरीद के बहाने आई थी। जिन्होंने खरीद के बहाने वहां से 450 ग्राम की चांदी की छड़ा जोड़ी,नाक की फिणियां एवं कान की बाळियां चोरी कर ले गई। उनके जाने के बाद सामान चैक किया तो सामान गायब मिला।

एएसआई कालूसिंह के अनुसार प्रकरण में जांच की जा रही है। महिलाएं घुंघट में है जिससे पहचान करने में दिक्कत हो रही है।फिलहाल इनकी पहचान कर तलाश की जा रही है। परिवादी के अनुसार वह मामले को लेकर पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया था, मगर केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर उसने पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर इसकी शिकायत दी। अब सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026