Doordrishti News Logo

डिस्कॉम जेइएन की कार से बैग पार बैग में थे तीन लाख

मार्ट में खरीददारी के लिए आए थे जेईएन

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।डिस्कॉम जेइएन की कार से बैग पार बैग में थे तीन लाख। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में रात के समय में जोधपुर डिस्कॉम के जेइएन का एक बैग कार से चोरी हो गई। संभवत: वे कार का शीशा बंद करना भूल गए और मार्ट में खरीददारी करने चले गए। वापिस आने पर बैग चोरी का पता लगा। इस बारे में देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई। बैग में तीन लाख रुपए,जरूरी दस्तावेज बताए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें – सड़क पर पैदल चलते राहगीर नीचे गिरा,मौत

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मान सरोवर कॉलोनी पाल निवासी हिमांशु पुत्र परशुराम वर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे खरीददारी के लिए देवनगर स्थित एक मार्ट पर अपनी कार लेकर आए थे। कार को मार्ट से काफी दूरी पर खड़ा किया था। शाम छह से रात पौने नौ बजे के बीच वापिस कार में लौटे तो उनका बैग चोरी होने का पता लगा। बैग में तीन लाख रुपए और जरूरी दस्तावेज थे। वे जोधपुर डिस्कॉम में जेइएन पद पर कार्यरत है।

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में फिलहाल कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। कार के शीशे नहीं फोड़े गए हैं। एक युगल नजर आया है,मगर फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। घटना को लेकर अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026