मारपीट को लेकर परस्पर केस दर्ज
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। मारपीट को लेकर परस्पर केस दर्ज। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में मारपीट के क्रॉस केस दर्ज किए गए। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है।
इसे भी पढ़ें – नौकरों पर मोबाइल दुकान से एसेसरिज चुराने का आरोप
सूरसागर पुलिस के अनुसार कबीर नगर गली नंबर 1 निवासी पूनम पत्नी दीपकपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि रीना एवं विष्णु आदि उससे आए दिन झगड़ा करते हैं। 13 फरवरी की सुबह के समय उसके घर में घुसकर तोडफ़ोड की तथा मरने और मारने की धमकियां दी।
दूसरे पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट में रीना पत्नी विष्णु ने पुलिस को बताया कि दीपकपुरी आदि ने उसके और पति पर पत्थर फेंक कर हमला किया। जिससे उसका पति चोटिल हो गया। पुलिस के अनुसार इनके बीच आपसी विवाद चला आ रहा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

