Doordrishti News Logo

ऑटोमैटिक सिगनलिंग कार्य से 8-9 मार्च को 3 ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। ऑटोमैटिक सिगनलिंग ब्लॉक कार्य से 8-9 मार्च को 3 ट्रेन का मार्ग परिवर्तित। रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के भांवसा- नरैना-साखुन रेलखण्ड के मध्य 9 मार्च को ऑटोमैटिक सिगनलिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण 3 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

इसे भी पढ़ें – चाकूबाजी और लूट की वारदात करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):-

1.गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन 8 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग मारवाड जं.- जोधपुर-डेगाना-फुलेरा-रेनवाल-रींगस होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पाली मारवाड, लूनी,जोधपुर,मेडता व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2.गाडी संख्या 15013, जैसलमेर- काठगोदाम ट्रेन 9 मार्च को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मेडता व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3.गाडी संख्या 22452,चंडीगढ- बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन जो 9 मार्च को चंडीगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड जं होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन डेगाना,मेडता रोड,जोधपुर व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026