Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

दस हजार का इनाम घोषित था

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। सोलर प्लांट में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार। नोख थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोलर प्लांट से कॉपर पाइप चोरी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।

इसे भी पढ़ें – निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में 260 मरीजों की जांच

मामला 22 अगस्त 2024 का है, जब सोलर प्लांट के बिजलीघर की रूटीन चेकिंग के दौरान 28 कॉपर पाइप और अन्य सामान गायब पाए गए। 13 सितंबर को बलवीरसिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में नाचना क्षेत्र के दिधु गांव का रहने वाले लीलू सिंह का नाम सामने आने के बाद एसपी पूजा अवाना ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

एसपी पूजा अवाना के निर्देश पर एएसपी ब्रजराजसिंह चारण और वृत्ताधिकारी अचलसिंह देवड़ा की निगरानी में नोख थानाधिकारी शारदा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में लीलूसिंह ने कंपनी से कॉपर पाइप चोरी करना स्वीकार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related posts:

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

July 8, 2026