Doordrishti News Logo

मंडोर मंडी में नकली घी तेल के संदेह में छापामारी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। मंडोर मंडी में नकली घी तेल के संदेह में छापा मारी। शहर के मंडोर मंडी में सोमवार की रात को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली घी तेल की आशंका में रेड दी। देर रात तक विभागों की तरफ से कार्रवाई जारी थी। नकली घी तेल के सैंपल भी भरवाए गए है।

इसे भी पढ़ें – इलेक्ट्रानिक शोरूम में सैंध लगाने के 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने वहां से नामी कंपनियों के नकली घी तेल होने की आशंका में माल को सीज किया है। यहां एक व्यापारी के खिलाफ नकली माल बेचने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। महामंदिर पुलिस घटनास्थल पर कार्रवाई में जुटी रही।

Related posts: