इलेक्ट्रानिक शोरूम में सैंध लगाने के 2 आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। इलेक्ट्रानिक शोरूम में सैंध लगाने के 2 आरोपी गिरफ्तार। शहर की रातानाडा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रानिक शोरूम में सैंध लगाने के प्रकरण का खुलासा करते हुए दो युवकों को पकड़ा है।आरोपियों ने शोरूम से कीमती सामान चुरा लिया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 48 घंटों में मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया।
इसे भी देखिए – चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राहुल सम्मानित
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि परिवादी पंचवटी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सुबह शोरूम गया तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो एक वूफर जिसकी कीमत 1 लाख रुपए थी। एक यामाहा कंपनी का 25 हजार रुपए का हेड फोन और 20 हजार रुपए का मोबाइल चुराकर ले गए।
इस मामले में सीसटीवी फुटेज खंगालते हुए दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। जिसमें प्रताप नगर के शेरे राजस्थान कॉलोनी निवासी आकाश पुत्र कालूराम और प्रताप नगर स्थित संजय सी कॉलोनी निवासी सोहेल खान पुत्र मोहम्मद फरीद को गिरफ्तार किया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

