Doordrishti News Logo

नाबालिग से छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप,पड़ौसियों में हुआ झगड़ा

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। नाबालिग से छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप, पड़ौसियों में हुआ झगड़ा। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में ढब्बू बस्ती में पड़ौसियों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बारे में पुलिस में परस्पर केस दर्ज कराए गए है।

इसे भी पढ़ें – सेवानिवृत एएसपी के अधिवक्ता पुत्र के सूने घर में चोरी

एक महिला ने अपनी नाबालिग बच्ची से मारपीट एवं छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। प्रतापनगर सदर पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है। पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ जख्मी हालत में उसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि ढब्बू बस्ती में दो पड़ौसियों की लड़कियों के बीच में किसी बात लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए। मारपीट में एक बच्ची को ज्यादा चोट लगने पर उसे एमजीएच में भर्ती कराया गया। इस बच्ची की मां का आरोप है कि उसके साथ में छेड़छाड़ की गई। दूसरे पड़ौसी का आरोप है कि पड़ौसी की बच्चियों ने मारपीट की और गलत व्यवहार किया। घटना को लेकर परस्पर केस दर्ज किया गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026