जोधपुर, जोधपुर रेल मंडल एक बार फिर पूरे देश में नंबर वन बना है। इस बार वह ट्रेनों के समय पालन में अव्वल रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलगाड़ीय़ों को समय पर चलाने में सभी क्षेत्रीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार जोधपुर रेल मंडल भी पूरे देश में रेलगाडियों के संचालन में सबसे अधिक रेलगाडिय़ों को उनके समयानुसार चलाकर नंबर वन पर रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के नेतृत्व में जोधपुर रेल मंडल का वर्ष 20-21 में रेलगाडिय़ों का समयपालन 99.21 प्रतिशत रहा। यह पूरे देश में सर्वोत्तम है तथा जोधपुर रेल मंडल पूरे देश में नंबर वन पर रहा है। जोधपुर मंडल ने वर्ष 19-20 के अपने 92.43 प्रतिशत समयपालन में अभूतपूर्व सुधार करते हुए इस वर्ष 99.21 प्रतिशत समयपालन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दूसरे नंबर पर पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल रहा है। इसी प्रकार उत्तर पश्चिम रेलवे का रेलगाडिय़ों के संचालन में समयपालन 98.21 प्रतिशत रहा है जो सम्पूर्ण भारत में सभी क्षेत्रीय रेलों में सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर 97.46 प्रतिशत के साथ पश्चिम रेलवे रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी सभी क्षेत्रीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल 98.38 प्रतिशत समयपालन के साथ सातवें, अजमेर 98.36 प्रतिशत समयपालन के साथ आठवें और जयपुर 97.66 प्रतिशत समयपालन के साथ चौदहवीं स्थान पर रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गजराज सिंह चारण सहित सभी मंडल अधिकारियों तथा रेल कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि जोधपुर रेल मंडल सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने गौरव को बनाये रखेगा। उल्लेखनीय है कि जोधपुर रेल मंडल का जोधपुर रेलवे स्टेशन भी स्वच्छता में सम्पूर्ण भारत में अव्वल रहा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

