सड़क हादसे में घायल की मौत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)सड़क हादसे में घायल की मौत। शहर के निकट लूणी तहसील के धिंगाणा गांव में पांच दिन पहले सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से लूणी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
इसे भी पढ़ें – रात को घर के बाहर खड़ी एसयूवी के पहले फोड़े शीशे फिर लगा दी आग
पुलिस ने बताया कि कड़वासरों का बास गुढ़ाविश्रोईयां निवासी प्रवीण विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसके पिता भागीरथराम विश्रोई 29 दिसम्बर को बाइक लेकर धिंगाणा गांव की सरहद से निकल रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। जिस पर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी मौत हो गई। लूणी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

